अंबिकापुर। गांधीनगर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के दो प्रकरणों में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों म्यूल खातों में गलत तरीके से रुपये के लेन-देन संबंधी ऑनलाइन शिकायतें देश के राज्यों में दर्ज कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय, तकनीकी सेवाऐं नवा रायपुर के द्वारा म्यूल अकाउंट से संबंधित मामला सरगुजा पुलिस को प्रेषित किया था, जिस पर डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने जांच, तस्दीक उपरांत आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक में संचालित म्यूल खाता के धारकों गुफरान जाहिद पिता मोहम्मद परवेज आलम 32 वर्ष और तजमुल अंसारी पिता परवेज अंसारी 25 वर्ष, दोनों निवासी तकिया शरीफ रनपुर खुर्द के विरूद्ध कोतवाली थाना पुलिस ने अलग-अलग धारा 318(4), 317(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने-अपने बैंक खाता को एक व्यक्ति को 5-5 हजार रुपये में बेच देने की जानकारी पुलिस को दी है, जिसका अनुचित लाभ लिया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। आरोपियों के विरूद्ध के कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना व उत्तरप्रदेश में ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने विधिवत 29 मई को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना गांधीनगर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह, विकास सिंह, रिषभ सिंह सक्रिय रहे।

 

 

Categorized in: