नागपंचमी के मौके पर सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में भव्य दंगल, कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
अंबिकापुर। नागपंचमी के अवसर पर मंगलवार को सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के सरगुजा, भिलाई, रायपुर सहित उत्तर प्रदेश और झारखंड से आए करीब 100 से अधिक जोड़ों ने भाग लिया।


सरगुजा केसरी के विजेता प्रदीप पैकरा असोला, अंबिकापुर बने, जिन्हें 21 हजार रुपये नकद व शील्ड प्रदान किया गया। उपविजेता मोहम्मद अयान अंबिकापुर को 11 हजार रुपये नकद व शील्ड दिया गया। सरगुजा कुमार के विजेता दुर्गेश बंशगार बिलासपुर 11 हजार रुपये नकद व शील्ड से सम्मानित हुए। उपविजेता लक्ष्मी प्रसाद असोला, अंबिकापुर को 51 सौ नकद व शील्ड मिला। सरगुजा अभिमन्यु वर्ग में अर्जुन सारथी अंबिकापुर 31 सौ रुपये नकद व शील्ड के साथ विजेता रहे, वहीं उपविजेता देवानंद उदारी, लुंड्रा को 21 सौ नकद व शील्ड से नवाजा गया। प्रतियोगिता में सरगुजा कुश्ती संघ के संरक्षक मेजर अनिल सिंह, रामा पांडेय, ललन प्रताप सिंह, द्वितेंद्र मिश्रा, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, आरएसएस के जिला प्रचारक जितेन्द्र शर्मा, नगर निगम के सभापति हरमिंदर सिंह (टिन्नी), अभिमन्यु गुप्ता, आलोक दुबे, मधुसूदन शुक्ला, सरगुजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष विकास पांडेय, दीपक सिंह तोमर, संजीव वर्मा, शशिकांत जायसवाल, रूपेश दुबे, शैलेन्द्र सिन्हा, प्रकाशमणि त्रिपाठी, रविशंकर जायसवाल, रविकांत उरांव, रवि विश्वकर्मा, सुनील यादव, विवेक सिंह, अमोघ कश्यप, राहुल पांडेय, हर्ष पांडेय सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
कलेक्टर ने प्रतियोगिता को सराहा
कलेक्टर विलास भोस्कर ने कुश्ती प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि यह खेल केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता का भी परिचायक है। उन्होंने सरगुजा कुश्ती संघ को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की, ताकि संघ भविष्य में और बेहतर आयोजनों का संचालन कर सके।

Categorized in: