कोरबा: डिजिटल व्यवस्था बनाने में सरकार का सहयोग करने वाले भारतीय स्टेट बैंक में ग्रामीणों को केवाईसी कराने लाइन में लगने से छुटकारा नहीं मिल पा रहा हैं। उपभोक्ता लाइन में खड़े होकर थक चुके हैं, इसलिए केवाईसी के लिए पासबुक को ही लाइन में रख कर धीरे धीरे पासबुक खिसका कर अपनी बारी इंतजार कर रहे हैं। कष्ट सहकर उपभोक्ता केवाईसी करने पहुंच रहे हैं, इसके बावजूद लापरवाह बैंक प्रबंधन को इनके लिए जरा भी दर्द नहीं हो रहा। लापरवाही का खमियाजा भारतीय स्टेट बैंक के उपभोक्ता भुगत रहे हैं। विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम के साथ पीडब्लूडी विश्राम गृह में बैंक प्रबंधन ने बैठक कर चर्चा करना, सिर्फ दिखावा साबित हुई है।

Categorized in: