पुलिस महानिरीक्षक यातायात नेहा चंपावत ने वर्चुअल बैठक में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन करने कहा

अंबिकापुर। पुलिस महानिरीक्षक यातायात छत्तीसगढ़ नेहा चंपावत ने वर्चुअल बैठक ली। बैठक में सरगुजा पुलिस के यातायात नोडल अधिकारी एवं यातायात प्रभारी शामिल हुए। उन्होंने ‘हिट एंड रन के मामलों में उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने के साथ-साथ राहत राशि के प्रावधानों की जानकारी दी। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया गया। अधिकतम दुर्घटनाओं वाले थानों को चिन्हांकित कर संबंधित थानों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई करने अभियान चलाने कहा गया।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतदान समाप्त होने बाद 09 मई को पुलिस महानिरीक्षक यातायात छत्तीसगढ़ नेहा चंपावत एवं अतिरिक्त महानिरीक्षक यातायात छत्तीसगढ़ संजय शर्मा ने ऑनलाइन माध्यम से राज्य के सभी जिलों के यातायात नोडल अधिकारी एवं यातायात प्रभारियों की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया था। बैठक का मुख्य एजेण्डा ‘हिट एंड रनÓ के मामलों में उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन कराना था, जिसके अंतर्गत अज्ञात वाहन से होने वाली दुर्घटना के मामलों में मृतक के परिजन को दो लाख रुपये एवं गंभीर रूप से घायल आहत को परिजन को 50 हजार रुपये राहत राशि के रूप में देने का प्रावधान है। राहत राशि हेतु सभी आवश्यक दस्तावेजों को दुर्घटना घटित होने के 30 दिवस के भीतर मोटर एक्सीडेंट ट्राइब्यूनल को भेजना अनिवार्य है। सभी थाना व चौकी प्रभारीयों को ऐसे दुर्घटना के मामलों को समय-सीमा में पेश करने तथा घटना होने उपरान्त तत्काल मौके पर जाकर सभी वैधानिक कार्रवाई, फोटो-वीडियो, आई रेड डाटा एंट्री के साथ करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने हेतु बताया गया। 

अधिकतम दुर्घटनाएं शाम 6 से रात 9 बजे के बीच
महानिरीक्षक यातायात छत्तीसगढ़ नेहा चंपावत ने बताया कि अधिकतम दुर्घटना का समय शाम 06 बजे से रात्रि 09 बजे के बीच होना पाया गया है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में रणनीति पर चर्चा करते हुये हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने वाले, मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाकर ले जाने वाले, तेज गति से वाहन चलाने वाले, पार्किंग लाइट व रेडियम रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगाए हुए, हाईवे व सड़क के किनारे खड़े हैवी-मध्यम आकार वाले वाहनों एवं वाहन चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हंै।

ई-डार व आई-रेड का प्रशिक्षण देने निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक यातायात ने बैठक में अधिकतम दुर्घटनाओं वाले थानों को चिन्हाकिंत कर उन थानों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने कहा है। साथ ही थाना/चौकी में कार्यरत विवेचना अधिकारी को ई-डार व आई-रेड का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया।

आई-रेड पोर्टल पर अपलोड हो रहा दुर्घटनाओं का विवरण
सरगुजा जिले के सभी थाना/चौकी व यातायात शाखा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में प्रभावी तौर पर कार्य किया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में पूर्ण विवरण आई-रेड पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। साथ ही साथ यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Categorized in: