कांकेर। जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में 10 आवारा कुत्तों को गोली मारने का आरोप है। सोशल मीडिया पर कुत्तों के शवों को बोरे में भरकर फेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिसकर्मियों पर कुत्तों को बेरहमी से मारने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच टीम गठित कर दी है। घटना के बाद पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वीडियो में कुत्तों के शवों को फेंकते साफ देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे एक वीडियो में कथित तौर पर कुत्तों को गोली मारने और उनके शवों को ठिकाने लगाने का दृश्य दिखाया गया है। यह वीडियो कांकेर पुलिस लाइन के अंदर का बताया जा रहा है, जहां एक टीआई पर कुत्तों को निशाना बनाने का आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्रूरता उस समय हुई जब एक कुत्ते ने कथित तौर पर टीआई के बच्चे को दौड़ाया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

पुलिस कर रही जांच
कांकेर पुलिस ने का इस घटना पर बयान सामने आया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की सत्यता को भी परखा जा रहा है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अगर ये आरोप सही पाए गए, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। साथ ही, यह भी जांच का विषय है कि क्या पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित स्थान पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा सकता है।

Categorized in: