देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी पूरे साल डिस्काउंट ऑफर पेश करने में काफी एक्टिव रहती है। अगस्त 2023 में भी मारुति सुजुकी अपनी एरिना रेंज पर कई आकर्षक ऑफर दे रही है। इसके अलावा मारुति सुजुकी अपने नेक्सा प्लेटफॉर्म की बलेनो, इग्निस और सियाज पर भारी डिस्काउंट ऑफर दे रही है। अगर आप बलेनो, इग्निस या सियाज में किसी एक कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां पर नेक्सा कारों पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इनकी डिटेल्स जानते हैं।

मारुति सुजुकी की इग्निस पर सबसे बड़ा ऑफर मिल रहा है। इस पर 35,000 का कैश डिस्काउंट, 15,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 4000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। ऐसे में इस कार पर कुल 54,000 रुपये की बचत हो रही है। यह ऑफर इग्निस के मैनुअल के साथ-साथ AGS वैरिएंट पर भी मान्य है। ऑल्टो K10 और वैगनआर को एक्सचेंज करने पर 10,000 रुपये की छूट के साथ-साथ रुपये का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।

बलेनो पर 45,000 रुपये तक की बचत

इसी तरह आप वैरिएंट के आधार पर बलेनो पर 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। जेटा और अल्फा (MT+AGS) ट्रिम्स पर 35,000 रुपये की छूट मिल रही है। यह ऑफर सभी सीएनजी ट्रिम्स पर भी लागू हैं। दूसरी ओर सिग्मा (MT) और डेल्टा (MT+AGS) पर 45,000 रुपये तक का ऑफर मिलता है। अगस्त महीने में मारुति सुजुकी बलेनो पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दे रही है।

सेडान सियाज पर 33,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसमें 25000 एक्सचेंज बोनस, 5,000 स्क्रैपेज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। ब्रांड के नेक्सा पोर्टफोलियो में अन्य कारें यानी कि ग्रैंड विटारा, XL6 के साथ-साथ नई फ्रोंक्स और जिम्नी पर कोई डिस्काउंट नहीं है।

Categorized in: