रायपुर – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 का कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा परिणाम घोषित करने की सम्पूर्ण तैयारियाँ पूरी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बहुत जल्द हाईस्कूल सर्टिफिकेट और हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार संभावना है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बहुत जल्द हाईस्कूल सर्टिफिकेट और हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का परीक्षा परिणाम 15 मई से 20 मई तक के बीच घोषित कर सकता है। छात्र अपना परीक्षा परिणाम नीचे दी गई छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

मार्च महीने में हुई थी परीक्षा

गौरतलब है कि इस वर्ष 2023 की कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च महीने आयोजित की गई थी। कक्षा दसवीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 21 मार्च को और कक्षा बारहवीं बोर्ड की परीक्षा 29 मार्च को खत्म हुई थी। परीक्षार्थियों को वार्षिक परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के 12489 पदों में सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया विज्ञापन

उत्तरपुस्तिका की जाँच लगभग पूरी 👇

परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तरपुस्तिका की जाँच की प्रक्रिया शुरू हुई थी जो अब लगभग पूरी हो चुकी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों से मिल रही जानकारी अनुसार कक्षा दसवीं और बारहवीं की उत्तरपुस्तिका की जाँच पूरी हो चुकी है और माध्यमिक शिक्षा मंडल रिजल्ट बनाने की तैयारी प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।
परीक्षार्थियों को रिजल्ट का है बेसब्री से इंतजार 👇

इस सत्र की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा में लगभग 7 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। बारहवी बोर्ड परीक्षा में करीब 3.28 लाख परीक्षार्थी और दसवी बोर्ड परीक्षा में करीब 3.38 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं। परीक्षा में सम्मिलित हुए लगभग 7 लाख परीक्षार्थियों को परीक्षाफल घोषित होने का बेसब्री से इंतजार है।

Categorized in: