NEW HERO KARIZMA: हीरो मोटोकॉर्प की स्पोर्ट बाइक HERO KARIZMA को नए अवतार में भारतीय बाजार में पेश करने का फैसला लिया गया है।HERO KARIZMA अपने समय की एक बेहतरीन स्पोर्ट बाइक के रूप में जानी जाती है। लेकिन कुछ कारणों के चलते इस बाइक को डिस्कंटीन्यू करना पड़ा था।
लेकिन अब NEW HERO KARIZMA के रूप में इस बाइक की भारतीय बाजार में वापसी होने वाली है।

NEW HERO KARIZMA
हीरो मोटोकॉर्प के द्वारा 400 सीसी के सेगमेंट में इस बाइक को लांच किया जाने वाला है। इस बाइक के साथ ही नई Hero Xtreme 160R और Hero X-pulse के नए अवतार भी भारतीय बाजार में पेश किए जाने वाले हैं।आर्टिकल में हम आपको इन सभी बाइक की कीमत और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

NEW HERO KARIZMA Featues
हीरो मोटोकॉर्प कंपनी द्वारा बहुत सारे नए और आधुनिक फीचर्स के साथ NEW HERO KARIZMA को लांच किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बाइक को HERO KARIZMA XMR नाम के साथ भारतीय बाजारों में पेश किया जाएगा।

NEW HERO KARIZMA
फीचर्स की बात की जाए तो इस बाइक में शार्प फ्रंट फेशिया और आक्रामक फेयरिंग, स्लीक टेल-सेक्शन और उठा हुआ हैंडलबार दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। इंजन के मामले में यह काफी पावरफुल बाइक साबित होने वाली है। इस बाइक में आपको 210cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जाएगा, जो 25bhp और 30Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है।इंजन के साथ 6 – मैनुअल स्पीड ट्रांसमिशन गियर बॉक्स को जोड़ा जाएगा।

Categorized in: