क्रिसमस या न्यू ईयर पर बड़ा Smart TV खरीदने का प्लान है लेकिन बजट टाइट है, तो यह खबर आपके लिए है। पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक 50 इंच का ब्रांडेड 4K Smart TV बेहद कम दाम में मिल रहा है। आप इसे बड़े स्मार्ट टीवी को 20 हजार से भी कम कीमत में अपना बना सकते हैं। टीवी में न केवल 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले मिलेगा बल्कि दमदमर साउंड के लिए तगड़े स्पीकर भी मिलेंगे। चलिए डिटेल में बताते हैं इस पैसा वसूल स्मार्ट टीवी डील के बारे में सबकुछ…

इतनी है टीवी की कीमत
दरअसल, हम बात कर रहे हैं Foxsky 127 cm (50 inch) Ultra HD (4K) LED Smart Android TV की जिसका मॉडल नंबर (50FS-VS) है। Flipkart पर यह टीवी मात्र 21,999 रुपये में मिल रहा है। लेकिन टीवी पर मिल रहे ऑफर का लाभ लेकर आप इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं। चलिए बताते हैं कैसे…

दरअसल, टीवी पर कई सारे बैंक ऑफर मिल रहे हैं। बैंक ऑफर का लाभ लेकर आप 2,000 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकते हैं। टीवी पर 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। मान लीजिए, अगर आप दोनों ऑफर का पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो टीवी की प्रभावी कीमत 17,999 रुपये रह जाती है। है ना कमाल की डील! इससे पहले कि यह ऑफर खत्म हो जाए, तुरंत इस डील का लाभ उठा लीजिए, क्योंकि फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार, इस टीवी का केवल 1 यूनिट ही बाकी है। इस आप 1363 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर भी घर ला सकते हैं।

(नोट- ऑर्डर करने से पहले फ्लिपकार्ट पर जाकर बैंक, एक्सचेंज और ईएमआई ऑफर को अच्छी तरह से चेक जरूर कर लें)

टीवी में क्या है खास, चलिए बताते हैं..
टीवी में 50 इंच का 4K UHD डिस्प्ले है, जो 3840×2160 रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। टीवी में कनेक्टिविटी के लिए दो HDMI और दो USB पोर्ट मिलते हैं। टीवी 5G WiFi सपोर्ट के साथ आता है। टीवी में दमदार स्पीकर्स लगे हैं, जो 30W का साउंड आउटपुट प्रदान करते हैं। टीवी में डोल्बी ऑडियो सिस्टम, डोल्बी एटमॉस, डीटीएस सपोर्ट का भी मिलता है। टीवी एंड्रॉयड टीवी ओएस पर काम करता है और इसमें यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो समेत 5000 से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। टीवी में गूगल वॉयस असिस्टेंट, बिल्ट-इन मिराकास्ट और HDR10 का सपोर्ट भी मिल जाता है।

Categorized in: