नकली खाद और जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी-नेताम
अंबिकापुर। नकली खाद की बिक्री और जमाखोरी की बढ़ती घटनाओं को सरकार गम्भीरता से ले रही है। इस बारे में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि को बर्दास्त नहीं की जाएगीा।
मंत्री रामविचार नेताम ने आगे कहा है कि जो भी व्यापारी या अधिकृत विक्रेता नकली खाद, बीज की बिक्री में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाएंगे और उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे खाद विक्रेताओं पर नियमित निगरानी रखें। खाद बीज के स्टॉक का नियमित परीक्षण करें तथा खाद मानक के अनुरूप है या नहीं इसकी भी जांच नियमित करें। किसानों से प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हंै। उन्होंने किसान भाईयों से भी अपील है कि वे अधिकृत विक्रय केन्द्रों से ही खाद, बीज खरीदें और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत नजदीकी कृषि कार्यालय में दें।

Categorized in: