अंबिकापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक के द्वारा शादी करने का झांसा देकर 8 वर्ष तक दुष्कर्म करने, बाद में शादी करने से इंकार करने के मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।
युवती ने पुलिस को बताया था कि ग्राम बेलजोरा निवासी विशाल कुमार लकड़ा पिता कुंवर साय लकड़ा 30 वर्ष उसके नानी के घर में आना-जाना करता था, जिस कारण वर्ष 2017 से वह उसे जानती थी और दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। आरोपी ने युवती के गांव में स्थित घर में आकर शादी करने का प्रलोभन दिया और फरवरी 2017 में रात लगभग 8 बजे घर के पीछे आम के बगीचे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया था। इसके बाद वह लगातार अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। युवती का कहना है कि जब भी वह शादी करने के लिए कहती तो विशाल बहाना बनाकर टाल-मटोल कर देता था, बाद में वह शादी करने से इन्कार कर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 69 बीएनएस का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर प्रदीप जायसवाल, सहायक उननिरीक्षक शशि प्रभा दास, आरक्षक दिलबोधन, सेवक, सैनिक रमेश अगरिया सक्रिय रहे।

Categorized in: