संभागीय आबकारी उड़नदस्ता ने मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

अंबिकापुर। संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय केदारपुर में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुये टीम ने एक युवक को श्याम लॉज गंगापुर से 20 नग नशीली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। सूचना मिली थी कि ग्राम बटवाही, चौकी रघुनाथपुर का साहिल तिर्की नामक लड़का लॉज में रुका है और अंबिकापुर में घूम घूमकर नशीला इंजेक्शन बेच रहा है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने श्याम लॉज में दबिश दी, तो उक्त युवक रुम नंबर 105 में रुका हुआ था। रूम खुलवाने पर वह कहीं जाने की तैयारी में था। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 10 नग एविल इंजेक्शन मिला। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 बी के तहत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया। सहायक सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि साहिल तिर्की जिससे माल खरीद कर लाया था, उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी के साथ आबकारी प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह एवं रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

Categorized in: