पूर्व में 19 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजी है पुलिस

अंबिकापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र के उरांवपारा में लाठी-डंडे से मारपीट के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल दाखिल किया। इसके पहले पुलिस 19 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है।
बता दें कि घटना दिनांक 01.12.2025 को निहाल खलखो निवासी उरांवपारा सीतापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह जब अपने मोहल्ले के एक व्यक्ति को उसके घर छोड़ने जा रहा था, तभी पिछले दिन के मामूली झगड़ा-विवाद का बदला लेने की नीयत से लाठी, डंडा, लोहा लेकर उरांव मुहल्ला के टोकोपारा में समूह में पहुंचे लोगों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में धारा 296, 351(2), 115(2), 191(3), 190, 331(7), 152, 61 बीएनएस और एससी, एसटी एक्ट की धारा 3(2) (1-क) का अपराध पंजीबद्ध करके पुलिस ने विवेचना में लिया था। विवेचना दौरान प्रकरण में अपराध की नियति अनुसार धारा 152, 61 बी.एन.एस. अलग से जोड़ा गया था। पुलिस टीम ने प्रकरण के आरोपी सुहैल खान, रसालत खान, आसिफ खान, महफूज खान, अनिल कुशवाहा, हिलाल खान, जावेद अहमद, फैजुल्ला खान, साबिर खान, अतिक खान, छोटू उर्फ समुन्दुद्दीन, मो. फरहान, मो. मुजाहिद, बिट्टू उर्फ ज्याला दास महंत, चंदन दास, वाजिद खान, महफूज आलम, हसरत उल्ला खान, आसिफ राजा उर्फ नफीस को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा था। प्रकरण के फरार आरोपी गोलू खान उर्फ अब्दुल शमीम पिता अब्दुल शकील 19 वर्ष निवासी रायकेरा घासीपारा थाना सीतापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो वह अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का तलवार जप्त करके आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना सीतापुर से प्रधान आरक्षक शांतलाल प्रजापति, आरक्षक दिलीप तिर्की, महेंद्र नाग, देवदत्त पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Categorized in: