अंबिकापुर। मणिपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मणिपुर में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद पर हुई मारपीट के मामले में दो नाबालिक सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 15 दिसंबर को रात करीब 9.30 बजे बस स्टैण्ड मणिपुर में उस समय हुई थी, जब राहुल सोनवानी अपने मित्रों के साथ खड़ा था।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राहुल सोनवानी ने थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपियों ने आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करके फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मामले में पुलिस टीम ने 17 दिसंबर को सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें राजा साहू, उदय साहू, रोशन सोनी, आकाश यादव, विशाल साहू और दो नाबालिक शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 118(1), 331(8), 127(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर सी.पी. तिवारी के साथ सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडेय, शौकीलाल राज, दिलसाय कुजूर, आरक्षक उमाशंकर साहू, सत्येंद्र दुबे, रामशंकर, अनिल सिंह परिहार, साइबर सेल अंबिकापुर से प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, जयदीप सिंह, आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह, रमेश राजवाड़े, अमन पुरी, राहुल केरकेट्टा सक्रिय रहे।

 

Categorized in: