अंबिकापुर विधायक ने भूमिपूजन करके दानदाताओं का किया तिलक अभिनंदन
लखनपुर। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत एनएच-130, मुख्य मार्ग से लगे ग्राम दावा में लगभग 7 एकड़ भूमि पर श्री श्याम गौशाला का निर्माण होगा। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को अंबिकापुर विधायक व गौशाला के संरक्षक राजेश अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजार्चना करके भूमिपूजन किया। गौशाला के लिए आर्थिक मदद करने सामने आए दानदाताओं का विधायक ने तिलक अभिनंदन किया।
उदयपुर और लखनपुर सहित आसपास के गौ सेवा के प्रति आस्था रखने वाले दानदाताओं में श्री श्याम गौशाला में शेड निर्माण के लिए जय दुर्गा परिवार से अरविंद अग्रवाल, जय अंबे परिवार के सुनील अग्रवाल, कैलाश मेडिकल से विशाल और अविनाश अग्रवाल, स्व. चांदीराम अग्रवाल के परिवार से रवि अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, राहुल अग्रवाल ने स्वेच्छा से धनराशि देने की घोषणा की है। 7 एकड़ में निर्मित होने वाले श्री श्याम गौशाला का विस्तार पूर्व में बनाए गए गौठान में किया जा रहा है। क्षेत्र के सरपंच, सचिव ने इसके लिए प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा था, इस भूमि का आबंटन विधायक अंबिकापुर ने गौशाला के लिए कराया है। विधायक के पहल व हिंदू तथा धार्मिक संगठनों के अथक प्रयासों से ग्राम पंचायत में श्री श्याम गौशाला का सपना साकार होने जा रहा है। आने वाले समय में राष्ट्रीय राजमार्गों में घूमने वाले मवेशियों को इस गौशाला में रखा जाएगा और उनकी सेवा की जाएगी। क्षेत्र में घुमंतू पशुओं को उनका आशियाना मिलेगा। भूमिपूजन के मौके पर मुख्य रूप से दानदाता लखनपुर से हरविंद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, बिशनपुर के सुरेश बंसल, अशोक बंसल, डांडगांव से आनंद गोयल के अलावा सिद्धार्थ सिंहदेव, शेखर सिंहदेव, राकेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, गौशाला अध्यक्ष देवनारायण यादव, उपाध्यक्ष विक्की गुप्ता, अमृत यादव, मनीष बंसल, रामप्रसाद गुप्ता, जियालाल अग्रवाल, मदन गोयल, मदन अग्रवाल, दीपक सिंघल, सरपंच तुलाराम, सचिव नोहर, भुनेश्वर, मूलचंद यादव, अडानी इंटरप्राइजेज से शाही सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और उदयपुर वासी उपस्थित थे।
गौशाला के मवेशियों का पालन जनसहयोग से
अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने गौशाला भूमिपूजन के बाद अपने उद्बोधन में सभी से अपील करते हुए कहा कि श्री श्याम गौशाला के संरक्षण और उत्थान में हम सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। गौशाला में मवेशियों का पालन जनसहयोग से किया जाएगा। हम सबको गौशाला में देख-रेख सहित आर्थिक एवं शारीरिक रूप से सहयोग करने के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आना होगा। उन्होंने गौशाला के सफल संचालन के लिए शासन स्तर पर हरसंभव ददद के लिए प्रयास करने की बात कही।

Categorized in: