मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर 12.10 लाख रुपये की ठगी

अंबिकापुर। शहर के ब्रम्ह रोड में कपड़े के दुकान का संचालन करने वाली महिला ने पुत्र का मेडिकल कॉलेज में संविदा में नौकरी लगवा देने का झांसा देकर भट्ठापारा निवासी एक महिला के द्वारा 12 लाख 10 हजार रुपये की ठगी करने का मामला कोतवाली थाने में दर्ज कराया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।


ब्रम्हरोड निवासी कंचन सोनी ने पुलिस को बताया है कि भ_ापारा निवासी रीना वास्ते 45 वर्ष जिला अस्पताल में शासकीय दंत चिकित्सालय में कार्यरत है, जो उनके कपड़ा दुकान में आना-जाना करती है। रीना वास्ते उससे अक्सर बच्चों की शिक्षा को लेकर पूछताछ करती थी। जब वह बताई कि बेटी फस्ट ईयर में है और बेटा ग्रेजुएशन कर रहा है, और सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है, तो वह स्वास्थ्य विभाग में बड़े-बड़े अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान होने की बात कहकर बेटे की नौकरी स्वास्थ्य विभाग में लगवा देने का झांसा दी। वह बताई कि मेडिकल कॉलेज में वह अपने बेटे की नौकरी संविदा में लगवाई है। इस झांसे में आकर वह रीना वास्ते को फरवरी 2025 से 02 मार्च के बीच 12 लाख 10 हजार रुपये रिश्तेदार और परिचितों से उधार लेकर दे दी। पैसे का लेनदेन करने के दौरान वह इसका फोटो खींच ली थी। इसके बाद न तो उनके बेटे की नौकरी लगी और न ही वह रकम वापस की। बार-बार रुपये वापस करने के लिए कहने पर रीना ने एक बैंक खाता को चेक दिया था, जब वह चेक को बैंक में लगाई तो बाउंस हो गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपिया के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Categorized in: