पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजी

अंबिकापुर। कोल माइंस स्टॉक में घुसकर डकैती करने के मामले में थाना लखनपुर की पुलिस टीम ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अभी तक कुल 09 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों के कब्जे से कोयला एवं ताम्बे का तार बरामद किया गया है।

सूरजपुर जिला के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम कुंजनगर निवासी फेकू राम पिता पदूम शाह 51 वर्ष ने अपने मैनेजर, उप क्षेत्रीय प्रबंधक सहित अन्य स्टाफ को सूचना दिया था 14 फरवरी को अमेरा कोयला खदान के कोयला स्टॉक में 11 से 12 डकैत लाठी, डंडा से लैस होकर पहुंचे और सुरक्षा गार्ड को जान से मारने की धमकी देते हुए ताम्बे का तार, कोयला एवं अन्य सामान लेकर चलते बने थे। रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में आरोपियों के विरुद्ध धारा 395 का केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले में लखनपुर थाना की पुलिस टीम ने पूर्व में एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शेष आरोपियों के तलाश में पुलिस लगी थी। इसी तारतम्य में पुलिस के हाथ लखनपुर थाना क्षेत्र के अमोल राजवाड़े 30 वर्ष निवासी चिलबिल लबझीयापारा, सींग साय राजवाडे 50 वर्ष निवासी चिलबिल पण्डोपारा, गणेश राजवाड़े 43 वर्ष निवासी चिलबिल, भोले राजवाडे 30 वर्ष निवासी परसोड़ी लगे। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर इन्होंने अमेरा कोयला खदान के कोयला स्टॉक में घुसकर ताम्बे का तार, कोयला एवं अन्य सामान की डकैती करना स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना लखनपुर से सहायक उप निरीक्षक संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, आरक्षक मुनेश्वर पैकरा, देवेंद्र सिंह, डॉक्टर सिंह सिदार, राकेश चतुरेश शामिल रहे।

Categorized in: