बलरामपुर। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 12 में स्थित आइडिया टॉवर के पास शुक्रवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, पास में लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी, जो तेजी से फैलते हुए आइडिया टावर तक जा पहुंची। घटना को वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद अमित गुप्ता मंटू ने गंभीरता से लिया और तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी और आग पर काबू पाने के प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे बड़ी घटना टल गई। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

Categorized in: