अंबिकापुर। सूरजपुर जिला के झिलमिली थाना अंतर्गत ग्राम समौली में बच्चों को डांटने की बात को लेकर ससुर के द्वारा बहू से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब वह इसकी रिपोर्ट लिखाने के लिए अपनी बहन के साथ देर रात थाना जा रही थी, तो इनका रास्ता रोककर ससुर और जीजा ने दोनों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
पिंकी पाटिल पति तिलेश्वर पाटिल 26 साल, निवासी ग्राम समौली भैयाथान ने पुलिस को बताया है कि 07 अप्रैल को दोपहर 12 बजे वह कक्षा 12वीं ओपन का परीक्षा देकर दवना से वापस घर आई थी, इस दौरान उसके दोनों बच्चे आपस में लड़ रहे थे। जब वह बच्चों को लड़ाई करने से मना की, तो उसके ससुर बच्चों को डांटते हो, कहते हुए उसका बाल पकड़ लिए और मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी वह अपनी मां लखपतिया व बहन हिरामनी को फोन करके दी थी। अपरान्ह करीब 03 बजे दोनों आए, इस बीच जीजा जय प्रकाश पलिहा आया और ससुर रामलाल के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वह अपनी बहन के साथ रात करीब 12 बजे स्कूटी से थाना में रिपोर्ट लिखाने के लिए जा रही थी, तो ससुर और जीजा दोनों भैयाथान के आम बगीचा, सब्जी मंडी के पास रास्ता में उन्हें रोक लिए और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर दोनों बहन के साथ हाथ मुक्का व लात से मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर दोनों वहां से भाग गए। मारपीट में दोनों को चोटें आई है। इसकी जानकारी फोन पर वह अपनी मां लखपतिया को दी। आम बगीचा के पास जब वह आ रही थी, तो उसका भी रास्ता आरोपियों ने रोक लिया और जय प्रकाश पलिहा डण्डा से और पिंकी के ससुर रामलाल ने हाथ मुक्का से मारपीट की घटना को अंजाम दिया, जिसमें उसे भी दोनों पैर में चोट आई है। महिला ने आरोपी जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Categorized in: