अंबिकापुर। आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने शहर के मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद आलम उर्फ काजू खान के कब्जे से 420 नशीला टेबलेट जप्त करके उसे जेल दाखिल कर दिया है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्हें 2 जुलाई को देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कोतवाली अंतर्गत मोमिनपुरा में रहने वाले मोहम्मद आलम उर्फ काजू खान अपने घर से नशीला टेबलेट बेच रहा है। सूचना पर आबकारी उड़न दस्ता की टीम काजू खान के घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके घर से 420 नग टेबलेट अल्प्राजोलम बरामद किया गया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत गिरफ्तार कर 3 जुलाई को विशेष न्यायाधीश अंबिकापुर के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, यहां से उसे जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ। कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने की। इस दौरान मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी, अंजू एक्का सक्रिय रहे।

Categorized in: