अंबिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर द्वारा गुरुवार को 30 जून की स्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों के 18 शासकीय सेवकों को पेंशन भुगतान आदेश, पी.पी.ओ./जी.पी.ओ. प्रदान किया। कलेक्टर ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित करते हुए उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया। शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय अंबिकापुर के राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंबिकापुर के तेजपाल सिंह एवं दयानंद सिंह, जिला सत्र एवं न्यायाधीश कार्यालय सरगुजा के एकलाख अली एवं श्रीमती संगीता सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सरगुजा के लाधु राम, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीतापुर की श्रीमती निर्मला देवी एवं कृष्ण कुमार गुप्ता, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लखनपुर के हरिनाथ सिंह, अजय कुमार गुप्ता एवं सूर्यबली शामिल हंै। इसी प्रकार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बतौली की श्रीमती उर्मिला दास, माली एक्का, मनमोहन राम एवं चन्द्रभान सिंह, प्राचार्य शासकीय उ.मा.वि. उदयपुर के अशोक कुमार सोनी, प्राचार्य शासकीय उ.मा.वि. निम्हा ओम प्रकाश माली, उप संचालक पशु चिकित्सा के कन्हैयालाल सिदार शामिल हंै। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अंकिता सिंह, सहायक कोषालय अधिकारी मनोज कुमार शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Categorized in: