उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सायर में बने बांध कई वर्षों से लीकेज हंै, इसका पानी कभी नाली में गया ही नहीं, और न ही कोई किसान बांध से लाभान्वित हुए हंै। इसके बाद भी स्थानीय ठेकेदारों ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत करके कई वर्ष पूर्व बने बांध के नाली का प्रस्ताव बनाकर करोड़ों काा कार्य बिना सरिया का ढाल दिया है।
ग्राम पंचायत सायर के ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों पूर्व बने बांध में नाली का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें सिर्फ कांक्रीट, सीमेंट और बालू से ही नाली खड़ा कर दिया गया है। बरसात के दिनों में पानी के बहाव से नाली दोनों तरफ गिर जाएगा। ग्रामवासी इसकी शिकायत पिछले वर्ष भी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से किए थे, जांच के बाद सात माह के लिए कार्य को रोक दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार जैसे ही बरसात खत्म हुआ ठेकेदार ने फिर से नाली निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया और पंद्रह सौ मीटर नाली बिना सरिया डाले ही मानक से कम मात्रा में सीमेंट और कम सामग्री डालकर निर्माण कर दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जब बांध में गर्मी के दिनों में पानी ही नहीं बचता तो नाली निर्माण करने से किसी भी किसान को कोई फायदा नहीं होगा, जो नाली निर्माण किया गया है वो पूरी तरह से घटिया कार्य हुआ है। जांच में घटिया निर्माण का पर्दाफाश हो जाएगा। ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहे घटिया निर्माण की जांच कराने की मांग की है।
ईई ने कहा-कुछ खर्चा ले लीजिए, थोड़ा कापरेट कीजिए
जल संसाधन विभाग के ईई एके निरंजन ने बताया कि लगभग कार्य कंप्लीट हो गया है थोड़ा काम बचा है, जाने दीजिए कुछ खर्चा ले लीजिए, बाकी होना जाना कुछ नहीं है। थोड़ा कापरेट करिए, इससे मिलीभगत से घटिया निर्माण का संकेत मिल रहा है।

 

 

Categorized in: