ड्यूटी जाने के लिए कहना और शराब पीने से मना करना भतीजे को रास नहीं आया
अंबिकापुर। पुलिस विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त भतीजे को शराबखोरी करते देखकर चाचा ने समझाइस देते हुए ड्यूटी में जाने के लिए कहा, तो वह हाथ में पहने कड़ा से अपने चाचा के सिर में वार कर दिया, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। रिपोर्ट पर उदयपुर थाना पुलिस ने आरोपी चाचा के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।
उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खोढरी सलका निवासी पुनीत राम पिता धरम साय 55 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि उसके भतीजा अमित कुमार को 8 माह पूर्व पुलिस विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति मिला है और वह 5 माह से ड्यूटी नही जा रहा है। 22 मई को सुबह लगभग 8 बजे वह अपने भतीजा अमित कुमार को बोला कि ड्यूटी करने के लिए क्यों नहीं जाते हो, घर में बैठकर शराब पी रहे हो। यह कहना भतीजा को नागवार लगा और वह अपने चाचा पर भड़कते हुए गाली-गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर आवेशित होकर हाथ-मुक्का से मारपीट करते हुए हाथ में पहने हुए कड़ा से सिर में वार कर दिया, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी भतीजा के विरूद्ध धारा 296, 351, 115, भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Categorized in: