अंबिकापुर। कीटनाशक का सेवन किए एक युवक और एक किशोरी को स्वजन इलाज कराने के बाद घर ले गए। इसके बाद पुन: तबियत बिगड़ी और दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मणिपुर थाना क्षेत्र के माझापारा का अमन कुमार तिर्की पिता राजेन्द्र तिर्की 19 वर्ष, बीते 4 नवम्बर को अलसुबह लगभग 4.30 बजे उल्टी कर रहा था। स्वजन की उस पर नजर पड़ी और पूछताछ किए तो उसने एक जहरीले पदार्थ का सेवन करने की बात कही। स्वजन उसे निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां से इलाज के बाद 7 नवम्बर को उसे घर लेकर चले गए थे। इसी दिन शाम को 5 बजे पेट में दर्द होने पर उसे पुन: अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य मामले में बलरामपुर जिला के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम घोरघड़ी निवासी 16 वर्षीय किशोरी की कीटनाशक दवा के सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने बताया मृतिका अंजना लकड़ा पिता रज्जू लकड़ा 29 अक्टूबर की रात लगभग 9.30 बजे जहरीले दवा का सेवन की थी। स्वजन उसे राजपुर स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, यहां से 2 नवम्बर को चिकित्सक ने स्वास्थ्य सही होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया था। 7 नवम्बर को पुन: उसकी तबियत बिगड़ी। दोपहर 2.30 बजे स्वजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां रात 11.50 बजे वह दम तोड़ दी। पुलिस ने दोनों मामले में मर्ग कायम करके मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Categorized in: