अंबिकापुर। सीतापुर के ग्राम गेरसा में बुधवार को शादीशुदा प्रेमी जोड़े की पेड़ में फांसी पर लटकती लाश मिली। महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से से कपड़े नहीं थे। युवक अपने ही गांव में किराए का मकान लेकर महिला के साथ रह रहा था। युवक के दो बच्चे हैं, जबकि महिला का एक 5 साल का बच्चा है। दोनों आठ महीने पूर्व भाग गए थे, पिछले एक महीने से दोनों लौटकर गांव में ही रह रहे थे। 
सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेरसा निवासी जयभान चौहान 32 वर्ष शादीशुदा था। उसके 2 बच्चे हैं। उसका जशपुर जिले के ग्राम बरजोरा, कांसाबेल निवासी मंजू चौहान 26 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जयभान अपने ही गांव में पिछले एक महीने से किराए के मकान में मंजू के साथ रह रहा था। इसी बीच बुधवार को गांव वालों ने उनका शव आम के पेड़ पर फांसी पर लटकता देखा। सूचना पर केरजू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया। 
*मंजू करती थी फूल की खेती*
मंजू पत्थलगांव व सीतापुर क्षेत्र में गेंदा फूल की खेती करती थी, जबकि जयभान खेती-किसानी करता था। फूलों को वह प्रदेश के अन्य जिले सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा में बिक्री करती थी, इससे उसकी बढिय़ा कमाई हो जाती थी। इसी दौरान जयभान से परिचय हुआ और प्रेम संबंध बन गया। नवंबर 2023 में दोनों घर से भाग निकले थे। यहां से भागने के बाद दोनों ने दूसरे शहर में काम किया। यहां काम अच्छा नहीं चला तो महीने भर पहले दोनों लौट आए। जयभान ने अपने ही गांव में किराए का मकान ले रखा था और मंजू के साथ रह रहा था। इसी बीच दोनों ने यह कदम उठा लिया। दोनों का शव बुधवार को गांव में ही आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे। ऐसे में उसके स्वजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। 
*थाना प्रभारी ने कहा*
सीतापुर थाना प्रभारी भरतलाल साहू का कहना है कि दोनों ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Categorized in: