अंबिकापुर। पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने थाना कोतवाली के प्रतिवेदन पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बरेजपारा निवासी श्याम सोनी को गुंडा बदमाश की सूची में दर्ज किया है। आरोपी लगातार आपराधिक घटनाओं में सक्रिय रहा है। इसके विरूद्ध पूर्व में 08 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी कोतवाली ने पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के समक्ष थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत श्याम सोनी पिता मुकेश सोनी 18 वर्ष, निवासी बरेजपारा के खिलाफ मारपीट, बलवा से संबंधित पंजीबद्ध अपराधों का उल्लेख करते हुए प्रतिवेदन पेश किया था। उपरोक्त बदमाश दुस्साहसी प्रवृत्ति का बताया जा रहा है, जिसके कारण उसके खिलाफ शिकायत करने से लोग कतराते हैं। इसके कृत्य से आम जनमानस में भय का वातावरण बने रहने का उल्लेख भी किया गया है। बदमाश श्याम सोनी वर्ष 2022 से अपराधिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय हैं। इसके विरूद्ध अब तक 08 प्रकरण मारपीट, बलवा का पंजीबद्ध किया गया है। बदमाश पर नियंत्रण रखने के लिए समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है, किन्तु उसकी प्रवृत्ति में सुधार नहीं हुआ। बदमाश पर नियंत्रण की आवश्यकता और अपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाने एवं उसकी गतिविधियों पर निगाह रखने के लिए जाहिरा गुण्डा लिस्ट में लाने के लिए कोतवाली प्रभारी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंबिकापुर के माध्यम से प्रस्तुत प्रतिवेदन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बदमाश श्याम सोनी को शुक्रवार से गुण्डा बदमाश की सूची में शामिल कर दिया है।
श्याम सोनी के विरुद्ध दर्ज अपराध
अपराध क्रमांक 567/22 धारा 294,506, 323, 34 भादवि, अपराध क्रमांक 97/23 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि, अपराध क्रमांक 744/23 धारा 336, 285, 436 भादवि, अपराध क्रमांक 82/24
धारा 147, 148, 294, 506, 427 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट, अपराध क्रमांक 459/24 धारा 296, 351(2), 3(5) बीएनएस, अपराध क्रमांक 536/24 धारा 296, 351 (2), 119(1), 191 (2), बीएनएस व 25 -27 आर्म्स एक्ट, अपराध क्रमांक 551/24 धारा 191(2), 140 (4), 296, 351 (3), 115 (2) बीएनएस, अपराध क्रमांक 684/24 धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस।

Categorized in: