उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 अक्टूबर को दोपहर लगभग एक बजे हसदेव अरण्य में परसा ईस्ट केते एक्सटेंशन खुली खदान के लिए पेड़ों की कटाई कर रहे एक मजदूर के ऊपर पेड़ गिर गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक परसा ईस्ट केते एक्सटेंशन खुली खदान के लिए बीते गुरूवार से पेड़ों के विनाश का सिलसिला चल रहा है। यहां काफी संख्या में मजदूर पेड़ काटने के लिए लगाए गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पेड़ काटते समय मजदूर कमलेश्वर सिरदार पिता अकाल ूराम सिरदार 27 वर्ष, निवासी ग्राम लक्ष्मणगढ़ के ऊपर पेड़ गिर गया। इसकी जानकारी जिम्मेदारों को मिली तो उनके होश उड़ गए। घायल अवस्था में मजदूर को सीएससी उदयपुर लाया गया, लेकिन वहां हालात में कोई सुधार नहीं हो पाया। गंभीर स्थिति देखते हुए मजदूर को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया, यहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इस खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मजदूर के परिजनों में शोक का माहौल है। मृतक के शव को मर्चुरी में रखवाया गया है।

Categorized in: