सुकमा। जिले से 14 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इन 14 अधिकारियों पर 7 करोड़ रुपये के तेंदूपत्ता घोटाले का आरोप लगा है। इससे पहले स्कैम में शामिल 4 वनकर्मी और 7 प्राथमिक वनोपज समिति प्रबंधक समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में तत्कालीन डीएफओ अशोक कुमार पटेल भी गिरफ्तार हो चुके हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला
तेंदुपत्ता स्कैम में अधिकारियों द्वारा बोनस को अपने निजी लाभ और सहयोगियों के नीचे खर्च करने की बात सामने आई है। ये घोटाला साल 2021-22 के तेंदुपत्ता सीजन से जुड़ा हुआ है। इस सीजन में करीब सात करोड़ रुपये का संग्राहकों को दिए जाने थे। ये रुपये तेंदूपत्ता संग्रह करने वालों को बोनस के तौर पर दिए जाने थे। आरोप है कि इसी बोनस को अधिकारी डकार गए हैं। आपसी साठ-गांठ के चलते संग्रह करने वाले लोगों तक इसका रुपया नहीं पहुंचा।

इस घोटाले में सुकमा के वन विभाग अधिकारी अशोक कुमार पटेल का नाम सामने आया था। इन लोगों ने बोनस को लाभार्थियों को न देकर अपने और निजी व्यक्तियों को दे दिया। अब इस मामले की जांच हो रही है तो कई बड़े-छोटे अधिकारियों के नाम खुलकर सामने आ रहे हैं। सामने आया है कि इस घोटाले में पूर्व विधायक मनीष कुंजाम और कुछ पत्रकार भी शामिल हैं।

Categorized in: