अगर आप कम कीमत में फास्ट चलने वाला स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो ये खबर आपका दिन बना देगी। क्योंकि यहां आपको एक ऐसे हो फोन के बारे में बता रहे हैं जो 12GB तक की रैम के साथ आता है। Itel के इस फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदने पर आप 500 रुपए की बचत भी कर पाएंगे। यानी की आप लगभग 6000 रुपये में फोन को अपना बना पाएंगे। तो आइए डिटेल में बताते हैं फोन और इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में:

Itel A70 पर मिलने वाली बेस्ट डील

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से फोन के 4GB + 128GB वेरिएंट को 6,799 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही यहां सभी बैंक कार्ड्स पर 500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। ऐसे में ग्राहक इस फोन को 6,299 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं।

इतना ही फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदने पर आपको 6,450 रुपये तक की छूट भी मिल जाएगी लेकिन मैक्जिमम डिस्काउंट पाने के लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन अच्छी होना जरूरी है।

Itel A70 में मिलेंगे ये खास फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Itel A70 में 6.6-इंच HD+ का डिस्प्ले मिलता है और ये फोन 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऐपल के डायनैमिक आईलैंड की तरह डायनैमिक बार फीचर भी है। यानी की इतने सस्ते दाम में ऐपल आईफोन जैसे फीचर्स मिलेंगे। Itel A70 में 4GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर Unisoc T603 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही रैम को वर्चुअल तरीके से बढ़ाकर 12GB तक किया भी जा सकता है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन बेस्ड ItelOS 13 पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में रियर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 13MP का है और यहां AI बैक्ड एक सेकेंडरी सेंसर भी मिलता है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा भी दिया गया है। पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी है। इसमें साइड माउंडेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

डिस्क्लेमर: यह स्टोरी हमने ई-कॉमर्स वेबसाइट पर दिए एक्सचेंज ऑफर, डिस्काउंट के आधार पर बनाई है। एक्सचेंज ऑफर, गैजेट की कंडीशन पर निर्भर करते हैं। ऐसे में कोई भी गैजेट लेने से पहले उसके प्राइस जरूर चेक कर लें।

Categorized in: