प्योर ईवी (Pure EV) ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल्स बढ़ाने के लिए व्हीकल एक्सचेंज प्रोग्राम किया है। कंपनी ने ये पहल इंटरनल कम्बक्शन इंजन (ICE) व्हीकल या फिर किसी इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्योर ईवी से रिप्लेस करने के लिए शुरू की है। इस प्रोग्राम को ग्राहकों का बढ़िया रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इसमें 1000 से ज्यादा ग्राहक शामिल भी हो चुके हैं। कंपनी ने देशभर के 10 करोड़ से ज्यादा ICE टू-व्हीलर के बाजार को टारगेट किया है।

एक्सचेंज कैंप के दौरान ग्राहक अपने इस्तेमाल किए हुए इलेक्ट्रिक या पेट्रोल टू-व्हीलर लाते हैं तो उन्हें प्योर ईवी डीलर्स मौके पर ही मूल्यांकन प्राप्त होता है। फिर मूल्यांकन राशि एक नए PURE EV वाहन की खरीद से काट ली जाती है, जिससे EMI के डाउन पेमेंट में काफी कमी आती है और बिना किसी अपफ्रंट कॉस्ट के प्रबंधनीय EMI की सुविधा मिलती है।

इस प्रोग्राम में व्हीकल की स्थिति के आधार पर 38,000 रुपए तक के अधिकतम मूल्य के साथ एक आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान करता है। दशहरा और दीवाली सीजन के दौरान अपनी जबरदस्त सफलता के कारण प्योर EV आने वाले पोंगल और पड़वा त्योहारों के दौरान इसे जारी रखने का ऐलान कर सकती हैं।

प्योर EV के CEO रोहित वडेरा ने कहा, ‘हम अपने EV व्हीकल एक्सचेंज प्रोग्राम पर ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखकर खुश हैं। हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि प्योर भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए प्रयुक्त वाहन बाजार तैयार करने वाला पहला EV 2-व्हीलर ब्रांड है। इस दृष्टिकोण के साथ प्योर EV न केवल पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान दे रहा है, बल्कि व्यापक जनसांख्यिकीय के लिए EV को वित्तीय रूप से सुलभ और आकर्षक बना रहा है।

प्योर ईप्लूटो 7G मैक्स कंपनी का टॉप मॉडल

प्योर ईवी (Pure EV) के इलेक्ट्रिक स्कूटर ईप्लूटो 7जी मैक्स (ePluto 7G Max) इसकी एक्स-शोरूम कीमत 114,999 रुपए है। ये एक रेट्रो थीम वाला ई-स्कूटर है, जो आपके पुराने स्कूटर की यादों को ताजा कर देगा। ePluto 7G Max इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर ये 201Km की रेंज देगा। यानी कीमत को देखते हुए अपने अपने सेगमेंट का सबसे पावरफुल स्कूटर नजर आ रहा है। इसमें 3.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया है जो एक इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है। ये 3.21 bhp की पीक पावर देता है। इसमें AIS-156 सर्टिफाइट बैटरी पैक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस स्मार्ट बैटरी दी है।

इसके फीचर्स की बात करें तो ePluto 7G Max में हिल-स्टार्ट असिस्ट, डाउनहिल असिस्ट, कोस्टिंग रीजेन, रिवर्स मोड, बैटरी लंबे समय तक चलने के लिए स्मार्ट AI जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार कलर ऑप्शन मिलते हैं जिसमें मैट ब्लैक, रेड, ग्रे और व्हालट कलर शामिल हैं। इसमें LED लाइट्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। ये स्मार्ट रीजेनरेटिव टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें रिवर्स मोड असिस्ट और पार्किंग असिस्ट भी मिलता है।

Categorized in: