साइबर थाना पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करके नागपुर पुलिस को सौंपा

अंबिकापुर। महाराष्ट्र नागपुर ग्रामीण थाना मऊदा क्षेत्र अंतर्गत चोरी गई बोलेरो वाहन को साइबर सेल टीम की मदद से पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के मुताबिक, 07 जून को महाराष्ट्र नागपुर ग्रामीण, मऊदा थाना क्षेत्रअंतर्गत से अज्ञात चोर खड़ी न्यू बोलेरो वाहन क्रमांक एमएच 40 बीई 4751 को लेकर भाग गया था। महाराष्ट्र पुलिस टीम रुट के सभी सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए अंबिकापुर सरगुजा पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल टीम सरगुजा द्वारा तत्काल हर संभावित स्थानों में चोरी गई बोलेरो वाहन की पतासाजी की गई। इस दौरान चोरी गई बोलरो वाहन को लटोरी स्थित एक ढाबे में खड़ा पाया, और पुलिस ने ढाबे की घेराबंदी करके चोर को पकड़ कर नागपुर पुलिस टीम को सुपुर्द कर दिया। इस दौरान साइबर सेल से प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, जीतेश साहू सक्रिय रहे।

Categorized in: