लखनपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर नहर में पुलिया मोड़ के पास बाइक सवार आनियंत्रित होकर नहर, पुलिया के नीचे गिर गया, गंभीर चोट लगने के कारण बाइक सवार की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक कृष्णा कुमार राजवाड़े पिता राम प्रसाद 42 वर्ष निवासी ग्राम कंचनपुर, शुक्रवार की दोपहर 1.30 बजे झोरी तालाब से नहाकर अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 सीसी 2499 से घर जा रहा था। इसी दौरान कंचनपुर नहर में पुलिया मोड़ के पास बाइक से उसका नियंत्रण हट गया और बाइक सहित चालक नहर पुलिया के नीचे गिर गया। घटना में उसे सिर और शरीर में गंभीर चोट आई थी। डॉयल 112 से उपचार के लिए उसे लखनपुर अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने जांच के उसे मृत घोषित कर दिया। लखनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। मामले में मर्ग कायम करते हुए पुलिस अग्रिम जांच कर रही है।

Categorized in: