कोरबा । जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार कार व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला को चोंट लगी। घटना कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिनपुरी (भद्रापारा) के पास शुक्रवार की सुबह नौ बजे हुई।
बताया जा रहा है कि मनेन्द्रगढ़, जिला मनेन्द्रगढ-चिरमिरी- बैकुंठपुर (एमसीबी) की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 10बीएम 2165 को लेकर भाजपा जिला एससी मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष मलिक (54) अपने पुत्र का इलाज कराने के लिए बिलासपुर जा रहे थे।

Categorized in: