सरगुजा पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक सहित आठ को गिरफ्तार किया

अंबिकापुर। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाइन के आधार पर आठ प्रकरण दर्ज किए गए और एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 08 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं सिम बरामद किया गया है। यौन अपराधों पर लगाम लगाने सरगुजा पुलिस द्वारा इस कार्रवाई में तेजी लाई गई है। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी पुलिस महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में सख्त कार्रवाई करेगी।

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी ‘ऑपरेशन विश्वास के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में सोशल मीडिया पर महिलाओं एवं बच्चों के अश्लील फोटो, वीडिओ को अपलोड करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सरगुजा पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर 08 मामलों में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर एक विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली की एनसीआरबी द्वारा सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के माध्यम से महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो व वीडियो के सोशल मीडिया पर अपलोड होने की सतत निगरानी की जाती है। एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त सायबर टीप लाइन के आधार पर सायबर सेल अंबिकापुर, आरोपियों के जिस आईडी से अश्लील फोटो, वीडियो अपलोड हुई है, उक्त आईडी के आईपी एड्रेस की जानकारी प्राप्त करके मोबाइल नंबर ज्ञात कर उसका लोकेशन प्राप्त की और मोबाइल एवं सिम को जप्त किया है। सायबर टीप लाइन के साथ प्राप्त सीडी में उक्त वीडियो की जांच करने पर आरोपियों के द्वारा संबंधित प्रकरण की फोटो, वीडियो के अपलोड करने की पुष्टि हुई है। सभी प्रकरणों के आरोपियों, विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। संपूर्ण कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, छत्रपाल सिंह, सुधीर सिंह, महिला आरक्षक स्मिता रागिनी मिंज, कौशल्या राजवाड़े, आरक्षक अनुज जायसवाल, लालदेव साय, बीरेन्द्र पैकरा, मनीष सिंह, जितेश साहू, सुयश पैकरा, रमेश राजवाड़े, अशोक यादव, अरविन्द उपाध्याय, शिव राजवाड़े, निरंजन बड़ा, उपेंद्र सिंह, पंकज देवांगन शामिल रहे।

इनके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध, हुई गिरफ्तारी
* थाना कोतवाली में आरोपी शशांक गुप्ता 29 वर्ष निवासी महामाया रोड अंबिकापुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 271/24 धारा 67(बी) आईटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट की धारा 14(1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
* थाना कोतवाली में दूसरे प्रकरण में आरोपी मनोज सिंह 25 वर्ष निवासी जशवंतपुर शंकरगढ़, जिला बलरामपुर हाल-मुकाम चोपड़ापारा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 272/24 धारा 67 (बी) आईटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 14(1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं।
* थाना कोतवाली में तीसरे प्रकरण में विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 270/24 धारा 67 (बी) आईटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 14(1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।  
* थाना गांधीनगर में आरोपी प्रदीप सिंह 28 वर्ष, निवासी आमगांव जयनगर, जिला सूरजपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 234/24 धारा 67(ए), 67(बी), आईटी एक्ट, 14 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।  
* थाना मणीपुर में आरोपी आयुष मिश्रा 19वर्ष, निवासी कबीर वार्ड थाना मणीपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 140/24 धारा 67(ए), 67(बी), आईटी एक्ट, 14 (1) पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
* थाना सीतापुर में आरोपी विवेक प्रकाश लकड़ा 25 वर्ष, निवासी रायकेरा बगीचापारा थाना सीतापुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 128/24 धारा 67, 67(क) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
* थाना उदयपुर में आरोपी संजय लकड़ा 25 वर्ष निवासी लालपुर केदमा थाना उदयपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 91/24 धारा 509(ख) भादवि, 67 (बी) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
* थाना लुन्ड्रा में आरोपी इशरार अहमद 25 वर्ष, निवासी खाराकोना बीजापारा थाना लुण्ड्रा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 110/24 धारा 67(बी) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Categorized in: