अंबिकापुर। हत्या का प्रयास मामले में धौरपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। जमीन संबंधी विवाद होने पर आरोपी ने हत्या की नीयत से घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त किया है।

डांडपारा धौरपुर के सियाराम पिता गोविन्द राम 35 वर्ष ने 07 फरवरी को थाना धौरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने परिवार के साथ लुण्ड्रा रोड स्थित मछली नदी के पास निवास करता है, उसके माता-पिता एवं अन्य परिवार के सदस्य डांडगांव धौरपुर में निवास करते हैं। सात फरवरी को उसकी भतीजी फोन करके बताई पड़ोस का उत्तम दास, दादा गोविन्द राम को टांगी से गर्दन में वार करके भाग गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके पिता गोविन्द राम के गले से खून निकल रहा था। आरोपी उत्तम दास उन्हें मृत समझकर मौके से भाग गया था। रिपोर्ट पर थाना धौरपुर में आरोपी के विरुद्ध धारा 307 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। पुलिस टीम आरोपी उत्तम दास पिता स्व. प्रमोद दास 40 वर्ष निवासी डांडपारा धौरपुर को घेराबंदी करके पकड़ी और पूछताछ की तो उसने जमीन संबंधी बात को लेकर विवाद होने पर टांगी से वार करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी धौरपुर निरीक्षक कैलाश मिर्रे, सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम, आरक्षक दिलेश्वर नागेश, अरविंद पैकरा मुनेश्वर पन्ना शामिल रहे।

Categorized in: