कुसमी,। जिला बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनोहरपुर निवासी अभय सिंह मार्को उर्फ़ बंटी पर अज्ञात लोगों के द्वारा आज सोमवार करीब 8 बजे देर शाम को मनोहरपुर स्थित फार्म हॉउस के पास करीब 100 मीटर पहले हमला की सूचना मिली हैं. मामले की सूचना बलरामपुर एसपी व एसडीओपी को दी जाने के बाद उन्होने तत्काल शंकरगढ़ पुलिस की टीम को रवाना किया हैं.

मामलें में बलरामपुर एसपी लाल उमेद सिंह व कुसमी अनुभाग के एसडीओपी रितेश चौधरी ने बताया की सुचना पर पुलिस की टीम रवाना की गई हैं. क्या हकीकत हैं यह तस्दीक के बाद पता चल पाएगा.

Categorized in: