उदयपुर। उदयपुर मुख्यालय में जिला पंचायत सदस्य हेतु 2 क्षेत्र निर्धारित किया गया है, जिसके लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा ने उदयपुर से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के लिए श्रीमती वर्षा सोनवानी को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से श्रीमती सरस्वती पैकरा पर भाजपा ने भरोसा जताया है।
भाजपा संबंधित प्रत्याशी वर्षा सोनवानी खमरिया क्षेत्र से निवासरत हैं, वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। नगरीय निकाय व पंचायती चुनाव में लंबे समय से जिला पंचायत सदस्य हेतु फॉर्म भरते आ रही हंै, लेकिन अभी तक जीत से दूर रही हैं। राजनीति में अपना करियर बनाने के लिए खमरिया क्षेत्र से कई बार चुनाव लड़ने के दौरान हमेशा उन्हें दूसरा नंबर ही मिला है। इस बार भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनाने का फायदा उन्हें मिल सकता है। क्षेत्र क्रमांक 7 की सरस्वती सिंह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहकर अपना पहचान बन चुकी हैं, वे ग्राम चकेरी की रहने वाली हैं। दो बार जनपद सदस्य का चुनाव लड़ चुकी हैं और दोनों बार जीत हासिल करे अपना परचम लहर चुकी हैं। भाजपा ने इस बार उन्हें क्षेत्र क्रमांक 7 के लिए जिला पंचायत सदस्य बनाया है।

Categorized in: