अंबिकापुर। नगर निगम के नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड क्रमांक 31 सुर्खियों में है। कांग्रेस से वर्तमान पार्षद कलीम अंसारी के विरूद्ध भाजपा से पार्षद प्रत्याशी विकास वर्मा (रिंकू) चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, परंतु निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सामने आए शुभांकुर पाण्डेय के नामांकन वापस नहीं लेने से अब कांग्रेस एवं भाजपा के कट्टर मतदाता अपना रुख निर्दलीय प्रत्याशी की ओर कर लें तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। शुभांकुर की इच्छा भाजपा से चुनाव लड़ने की थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इसका खामियाजा दोनों ही पार्टियों को भुगतना पड़ सकता है।
कांग्रेस प्रत्याशी शमा कलीम अंसारी निर्वतमान पार्षद हैं, इन्होंनेे 5 वर्षों का पूरा किया है। इनके प्रति मोहल्ले के कई लोगों की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। कारण चुनाव जीतने के बाद मोहल्ले के लोगों से मुंह फेर लेना, महत्वपूर्ण कार्यों की अनदेखी बताई जा रही है। हालांकि पंचवर्षीय कार्यकाल में पार्षद के पति का लोगों से मेल-मिलाप कमतर नहीं रहा है। भाजपा के पास वार्ड क्रमांक 31 को जीतने का सुनहरा विकल्प रहा, परंतु भाजपा ने इस वार्ड से बाहरी प्रत्याशी विकास रिंकू वर्मा को उतार दिया है, इसे निर्दलीय प्रत्याशी शुभांकुर अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मारने की उपमा दे रहे हैं। वे ऐसा माना रहे हंै कि इसका लाभ उन्हें मिलकर रहेगा। इसका मुख्य कारण वार्ड वासी होने के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रमों में लगभग 14 वर्षों से शिव सेवा समिति में सक्रिय रहना और निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में हिस्सा लेना है। बहरहाल जुबानी जंग के बीच जनता के मन को टटोल पाना मुश्किल है, किसका भाग्योदय ये करेंगे, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Categorized in: