जजावल में पीडि़त होने पर भेजा गया था AIIMS, स्वस्थ होकर लौटने के बाद होम क्वारंटाइन में था
अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में २२ कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। मंगलवार की रात को बलरामपुर व सूरजपुर जिले से एक-एक करोना पॉजिटिव मरीज को भर्ती कराया गया है। सूरजपुर से आया मरीज आरक्षक बताया जा रहा है। वह दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह कुछ दिन पूर्व AIIMS से कोराना संक्रमण इलाज कराकर लौटा था और होम क्वारेंटाइन में था। गौरतलब है कि सरगुजा संभाग में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। हर दिन एक-दो कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में कोरोना मरीजों की सं या २२ हो गई है। वहीं अंबिकापुर शहर से दो महिला सहित कुल पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। मंगलवार की देर रात बलरामपुर जिले के चलगली निवासी २३ वर्षीय युवक को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक १२ मई को अहमदाबाद से नासिक होते हुए १७ मई को चलगली पहुंचा था। यहां उसे क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। लक्षण पाए जाने पर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था जो मंगलवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। वहीं सूरजपुर जिले के चलगली निवासी ४० वर्षीय आरक्षक को कोरोना पॉजिटिव आने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरक्षक दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पूर्व २ मई को सूरजपुर के जजावल क्वारंटाइन सेंटर में ड्यूटी करने के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गया था। इसे इलाज के लिए रायपुर ए स में भर्ती कराया गया था। वहां से स्वस्थ होने पर उसे १७ मई को होम क्वारंटाइन किया गया था। इस बीच उसे पुन: कोरोना के लक्षण दिखने पर उसे २२ मई को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के लिए सैंपल लिया गया। २६ मई को आई रिपोर्ट में पुन: कोरोना संक्रमित पाया गया।
भर्ती मरीजों की होगी काउंसिलिंग
कोरोनों पॉजिटिव पाए जाने पर कोई भी मरीज विचलित व परेशान न हो इसके लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को काउंसलिंग कराने की तैयारी कर रही है। कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों कों दो चिकित्सकों द्वारा हर दिन सुबह-शाम काउंसलिंग कराया जाएगा। ताकि मरीजों का आत्मविश्वास बढ़ाया जा सके।
पुन: जांच के लिए भेजी गई रिपोर्ट
शहर के मोमिनपुरा निवासी ५५ वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला का द्वितीय सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं मैनपाट निवसी २५ वर्षीय युवक, कन्या परिसर रोड २१ वर्षीय व बलरामपुर जिले के नवाडीह निवासी ३० वर्षीय युवक की प्रथम रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है। रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। अगर मोमिनपुरा निवासी महिला की द्वितीय रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Categorized in: