एसी तो वापस लौटाया, एलसीडी का पता नहीं

बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है। कई बार मुख्य नगर पालिका अधिकारी के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोला, कई गंभीर आरोप लगाए गए। इस बार पूर्व सीएमओ के कार्यशैली एवं नीयत को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। बताया जा रहा है कि नगर पालिका के पूर्व सीएमओ सुमित गुप्ता के द्वारा ऑडिटोरियम का एक एसी एवं रैन बसेरा का एलसीडी स्थानांतरण होने के बाद अपने घर ले जाया गया। विवाद होने के बाद आज नगर पालिका के गाड़ी में एसी तो लादकर लाया गया परंतु एलसीडी का पता नहीं है।

आरोप है कि नगर पालिका के सीएमओ सुमित गुप्ता स्थानांतरण होने के बाद रैन बसेरा में लगा एलसीडी और ऑडिटोरियम का एसी अपने घर ले गए थे। जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों ने आवाज उठाया तो नगर पालिका की वाहन में एसी लादकर रामानुजगंज स्थित उनके घर से लाया गया। बता दें शासन के द्वारा मरीजों के स्वजनों को रोकने के लिए रैन बसेरा का निर्माण जिला अस्पताल के सामने कराया गया है, जिसमें कई व्यवस्थाएं की गई थी, एलसीडी भी लगाया गया था।

Categorized in: