शोर मचाने पर कमरे को बाहर से बंद करके भागा
अंबिकापुर। शराब पिलाने के बाद बदनीयति से महिला को कमरे में बंद करके छेड़छाड़ करने के मामले में त्रिकुंडा थाना पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि 13 जून को दोपहर करीब 1.30 बजे वह रामजी के घर के पास गई थी, तो उसका लड़का बोला कि महतारी वंदन का पैसा निकालने मोहली जाना होगा, तो बताना। कुछ देर बाद वह महतारी वंदन का पैसा खाता में नहीं चढ़ने की जानकारी दिया और अपनी पत्नी के साथ घर के अंदर चले गया। रामजी ने महिला से पानी भरने के लिए कहा तो वह पानी भर दी। इसके बाद वह शराब पीने के लिए एक गिलास दिया। शराब पीने के बाद जब वह घर जाने के लिए उठी, तो रामजी उसके हाथ को पकड़कर अपने घर के अंदर ले गया और दरवाजा बंद करके छेड़छाड़ करने लगा। जब वो इसका विरोध करके शोर मचाई तो वह उसे घर के अंदर छोड़कर बाहर निकला और सिटकनी लगा दिया। हल्ला सुनकर रामजी का पुत्र और बहू मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोले। महिला ने घटना की जानकारी गांव के सरपंच सहित अन्य लोगों को दी। इसे लेकर गांव में पंचायत हुई, लेकिन रामजी पंचायत की बात को नहीं माना। इसके बाद थाने पहुंच कर महिला घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Categorized in: