अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भकुरा निवासी एक ग्रामीण से ऑनलाइन 47 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगी का शिकार हुए ग्रामीण के पुत्र ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है, जिस पर अज्ञात ठग के विरूद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने जांच में लिया है।
भकुरा ग्राम के महेन्द्र राजवाड़े ने पुलिस को बताया कि बीते 03 अगस्त को एक अनजान व्यक्ति खुद को पीएचई का ठेकेदार बताते हुए कहा कि गांव में उसके लेबर जा रहे हैं, इनके खाने-पीने का सामान दुकान से दिलवा देंगे। फोन करने वाले ने भुगतान करने के लिए किसी का फोन पे नंबर बताने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने फोन नंबर बता दिया। इसके बाद अन्य व्यक्ति ने फोन करके खाता में 60 हजार रुपये फोन करके स्क्रीन शॉट भेजने की बात कही। इसके बाद उक्त व्यक्ति दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा। वह विश्वास में आ गया और बताए गए खाते में क्रमश: 20 हजार, 7 हजार और पुन: 20 हजार रुपये डाल दिया। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Categorized in: