अंबिकापुर। नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत के गांधीनगर थाना क्षेत्र में स्थित निवास में बुधवार को दिनदहाड़े घुसे चोर ने गेट के अंदर से बच्चों का सायकल चोरी कर लिया। चोर की पूरी हरकत मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें उसका चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है। मामले की जानकारी गांधीनगर थाने में दी गई है। पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक महापौर मंजूषा भगत शहर से बाहर हैं। बुधवार को गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिपारा में स्थित उनके निवास का मुख्य प्रवेश द्वार खुला था। दिन में करीब 9.25 बजे दो युवक उनके निवास में दाखिल होने के बाद पहले तो सोफा में बैठकर कुछ देर तक इधर-उधर देखते रहे। इसके बाद एक युवक टेबल के नीचे रखे पेपर को उठाया, बाद में पेपर को रखकर बाहर निकल गया। इसके बाद लंबा सा एक युवक गेट के अंदर रखी बच्चे की नई सायकल को लेकर फरार हो गया। घर के सदस्यों और बच्चों ने घर से सायकल गायब देखकर जब सीसीटीवी को देखा तो चोर की करतूत सामने आ गई। बताया जा रहा है कि उक्त चोर मोहल्ले में ही कई बार घूमते देखा गया है। मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस चोर के तलाश में लगी है।

Categorized in: