कांकेर। जिले में पुलिस ने नकली नोट का कारोबार करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक नशे का आदी है और कर्ज में डूबा था जिसके बाद उसने नकली नोट छापना शुरू कर दिया। पुलिस ने लगभग 6.5 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी को अरेस्ट किया है। पुलिस को आरोपी के पास से 500-500 रुपये के नकली नोट मिले हैं। इसके साथ ही उसके पास से प्रिंटर, लैपटॉप और स्कैनर भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कर्ज में डूबा हुआ था और जल्दी पैसा कमाने के लिए उसने नकली नोट छापने की साजिश रची।

मुखबिर से मिली नकली नोट खपाने की सूचना
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बस स्टैंड पर नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पहले भी मार्केट में नकली नोट खपा चुका है। उसने अब तक कितने नकली नोट मार्केट में खपाए हैं उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।

कर्ज से डूबे होने के कारण बनाई योजना
कोतवाली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी करीब 5 महीने से इस तरह के काम में शामिल है। वह नकली नोट बनाने का काम से सीखा और पूरे नेटवर्क को अकेले संचालित करता था या फिर उसे किसी तरह की और इसकी जांच की जा रही है। आरोपी यह काम पिछले 5-6 महीनों से कर रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। कर्ज में डूबा हुआ था और जल्दी पैसा कमाने के लिए उसने नकली नोट छापने की योजना बनाई थी। वह पिछले 5 से 6 महीने से घर पर ही प्रिंटर और स्कैनर की मदद से इन नोटों को छापता था।

 

Categorized in: