बिश्रामपुर। तीसरी लाइन कमीशनिंग कार्य के कारण अंबिकापुर-जबलपुर, बिलासपुर- रीवा, रीवा-चिरमिरी समेत करीब दस एक्सप्रेस ट्रेनों सहित आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन चार पांच दिनों तक बाधित रहेगा।बताया जा रहा है कि बिलासपुर मंडल के करकेली स्टेशन में तीसरी लाइन कमीशनिंग के लिए चलने वाले एनआई कार्य के कारण जबलपुर-अंबिकापुर ट्रेन संख्या 11265 आगामी 16 नवंबर से 19 नवंबर, अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन आगामी 17 से 20 नवंबर तक बाधित रहेगी। इसी प्रकार बिलासपुर-रीवा, रीवा-बिलासपुर, रीवा-चिरमिरी, चिरमिरी-रीवा समेत कई ट्रेन इस अवधि में बाधित रहेंगी।

Categorized in: