अक्सर आपने बुढ़े बुजुर्गों एवं दिव्यांग लोगों को सड़क पार कराते देखा होगा लेकिन मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति हाइवे पर ट्रैफिक रुकवा कर एक सांप को सड़क पार कराता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया में जमकर शेयर हो रहा है। अक्सर लोग सांप को देखकर डर के मारे उसे चोट पहुंचाते हैं लेकिन इस वीडियो में शख्स सांप को सुरक्षित सड़क पार कराता नजर आ रहा है। लोग इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो नर्मदापुरम के भोपाल बैतूल नेशनल हाईवे पर एसपीएम रेलवे नाके के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क के दोनों तरफ ट्राफिक रोक कर रखा गया है। युवक तालियां बजाते हुए सांप को रास्ता पार करा रहा है। हालांकि यह बेहद खतरनाक हो सकता है क्योंकि काफी भारी भरकम सांप ने जब तक सड़क पार नहीं की तब तक युवक तालियां बजाता रहा। इस दौरान सांप उस पर हमला भी कर सकता था। मौके पर कई वाहन खड़े नजर आए।

घटना देर रात उस वक्त की है जब भोपाल बैतूल नेशनल हाईवे पर एसपीएम रेलवे नाके के पास की सड़क पर एक भारी भरकम सांप निकल आया। विशालकाय सांप को देखकर एक युवक वहां पर खड़ा हो गया। वह तालियां बजाते हुए सांप को जल्द से रोड पार करने के लिए उकसाने लगा। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। कई वाहन घंटों तक खड़े रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो किसी राहगीर द्वारा बनाया गया लग रहा है। युवक तब तक तालियां बजाता रहा जब तक सांप ने सड़क पार नहीं कर ली।

Categorized in: