रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में स्थित सोनाबेड़ा के समीप एक सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवान ने शुक्रवार देर रात सुसाइड कर लिया। जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक जवान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, ढेकूनपानी स्थित सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ जवान गोपीनाथ सबर ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक जवान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मृतक जवान की पहचान ओडिशा के खरियार क्षेत्र अंतर्गत खरधरा गांव निवासी गोपीनाथ सबर के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोमना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस एवं सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आंतरिक जांच के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Categorized in: