बिश्रामपुर। ड्यूटी से वापस घर लौट रहे एक्सिस बैंक सुरजपुर के फील्ड ऑफिसर की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में फील्ड ऑफिसर की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि कार सवार दो अन्य साथियों को चोट आने पर उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि अंबिकापुर कन्या परिसर रोड वार्ड नंबर 48 निवासी सेवानिवृत्त कालरी कर्मी विजयकांत सिंह के छोटे पुत्र 32 वर्षीय छोटे नारायण सिंह जो सुरजपुर एक्सिस बैंक में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार की रात अपनी सेंट्रो कार क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 2684 में ड्यूटी करके बैंक के ऑपरेशन हेड अविश अंबष्ट व अन्य एक साथी केशवनगर ब्रांच में पदस्थ गुप्ता के साथ अंबिकापुर लौट रहे थे। तभी जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलफिली के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर सामने से आ रहे ट्रक का ओवरटेक करते हुए सामने से इनोवा कार आने पर फील्ड ऑफिसर ने अपनी कार को सड़क किनारे उतारने के दौरान सड़क किनारे स्थित बरगद पेड़ से टकरा गए। दुर्घटना में कार सवार तीनों घायलों को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह एक्सिस बैंक सुरजपुर के फील्ड ऑफिसर छोटे नारायण सिंह की मौत हो गई है जबकि बैंक के ऑपरेशन हेड अविश अंबष्ट के एक पैर का कूल्हा फ्रैक्चर हो गया है। जिसे उपचार हेतु भर्ती किया गया है। मृतक छोटे लाल सिंह कोरिया जिले के सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह के छोटे भाई व बैकुंठपुर तहसीलदार अमृता सिंह के देवर थे। छोटे लाल सिंह का अंबिकापुर शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया, जिन्हें मुखाग्नि ज्येष्ठ भ्राता ने मुखाग्नि दी। घटना की सूचना मिलते ही कोयलांचल में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।

Categorized in: