प्रेमनगर(पप्पू यादव)- प्रेम नगर विकास खंड के ग्राम पंचायत दुर्गापुर में 18 वर्षीय युवक निकला कोरोना पॉजिटिव बता दे कि दुर्गापुर के एक मोहल्ला में बीते दिन मुंबई से लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव निकला है।

जानकारी के मुताबिक लड़का साल भर पहले मुंबई काम की तलाश में गया हुआ था जिसकी वापसी बीते दिन शनिवार को घर वापस आया था जिसे कोरनटाइन सेंटर में ना रख कर सीधे घर भेज दिया गया था जिसकी टेस्ट आज आने पर वह पॉजिटिव निकला। अब बात यह है कि घर वापसी के बाद वह किस-किस के संपर्क में आया था। जबकि वह दुर्गापुर के अधिकांश जगहों पर घूम फिर रहा था हो सकता है अब बहुत आयत मात्रा में लोग इसके संपर्क में आए हो। मामले के पता चलते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य अमला इसे कोविड-19 हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी में है और संपर्क में आए लोगों की तलाश करने की जरूरत है।

क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव निकलने से आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है व स्वास्थ्य अमला की चूक पर सवालिया निशान बना हुआ है।

Categorized in: