000..चार पार्षदों ने सीएमओ को लिखा खत

सूरजपुर। यहां नगरपालिका की कार्यशैली में कोई सुधार होता दिख नही रहा है और न ही कांग्रेस की गुटबाजी पर कोई अंकुश लग रहा है । यही वजह है कि कांग्रेस के पार्षदो को अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कहनी पड़ रही है। यहां नगरपालिका में पूर्ण बहूमत के साथ काॅग्रेस की सरकार है लेकिन गुटबाजी के कारण सत्तापक्ष पस्त है और नगरपालिका मस्त की हालत में है। जबकि भाजपा तीन पार्षदों के साथ कांग्रेस की हालत पर मजे ले रही है । कांग्रेस के चार पार्षदों जिसमे अश्वनी सिंह ,संतोष सोनी , राम सिंह व राधामुनी ने नगरपालिका पर उनके वार्डो में विकास कार्यो को लेकर भेदभाव करने का अरोप लगाते हूए आंदोलन की चेतावनी दे दी है। पार्षदों ने सीएमओ को पत्र लिख कर कहा है कि उनके वार्डो में कोई विकास कार्य नही हो रहे है वे जनता के विश्वास पर खरे नही उतर पा रहे है । बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नही हो पा रही है । नाराज कांग्रेस के पार्षदों अपने ही अध्यक्ष और सीएमओ पर मनमानी और पक्षपात करने का अरोप लगाया है,।,उनका कहना है कि हमारा कहा कोई भी काम नही हो रहा है वार्डवासी हम पर काम करने कहते हैं लेकिन हम उनके विश्वास पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं । नपा पार्षदो ने सीएमओ को एक पत्र लिख कर धरना प्रदर्शन की बात कही है। सन्तोष सोनी का तो यह भी आरोप है कि पिछले दिनों उन्होंने स्वच्छता श्रंगार के तहत शोचालय की गड़बड़ी की ओर ध्यानाकर्षित किया था जिसकी जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद भी अब तक जिम्मेदारो पर कोई कार्रवाई न होना यह किस तरह की कार्यशैली का परिचायक है । उन्होंने इस मामले में जिम्मेदारो पर कार्रवाई सहित विकास कार्य कराए जाने की मांग की है।

Categorized in: